Hindi News

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता’, गिरिराज सिंह ने कसा तेजस्वी यादव पर तंज

Written by:Saurabh Singh
Published:
गिरिराज ने तेजस्वी के 10 लाख नौकरी वाले वादे को भी खोखला बताया। बोले, “जब सत्ता में थे, तब एक लाख भी नौकरी नहीं दी। अब 10 लाख का सपना दिखा रहे हैं। जनता अब इनके झाँसे में नहीं आने वाली।”
‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता’, गिरिराज सिंह ने कसा तेजस्वी यादव पर तंज

बिहार की सियासत में फिर तीखे तीर चले हैंकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के दावे पर करारा पलटवार किया है। तेजस्वी ने दावा किया था कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस पर पलटते हुए गिरिराज ने कहा, “मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता।”

पटना में मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसा कि नीतीश कुमार 2025 में भी मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, “राजद वाले दिन में सपने देख रहे हैं। जनता एनडीए के साथ है। तेजस्वी जी को सपने देखने का पूरा हक है, लेकिन हकीकत कुछ और है।”

10 लाख नौकरी वाले वादे को बताया खोखला

गिरिराज ने तेजस्वी के 10 लाख नौकरी वाले वादे को भी खोखला बताया। बोले, “जब सत्ता में थे, तब एक लाख भी नौकरी नहीं दी। अब 10 लाख का सपना दिखा रहे हैं। जनता अब इनके झाँसे में नहीं आने वाली।”

एनडीए की एकजुटता पर जताया भरोसा

अंत में गिरिराज ने एनडीए की एकजुटता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी अजेय है। 2025 में फिर एनडीए की भारी जीत होगी। तेजस्वी जी सपने देखते रहें, कुर्सी हमारी रहेगी।”

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews