भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान कर दिया है। लगभग 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव करवाया जाने वाला है। वही एक सीट ऐसी है जिस पर उपचुनाव करवाया जाएगा।
बता दें कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया था। वहीं 29 जून 2026 को 9 एमएलसी का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। यही वजह है कि चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया है जिसकी अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी।
बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान
चुनाव का जो कार्यक्रम तय किया गया है। उसके मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम सूची 8 जून तक की गई है। 9 जून को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रुटनी होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 18 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। इस तरह से 20 जून तक पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक जिस सीट पर उपचुनाव होना है। उसका कार्यक्रम भी 9 सीटों के चुनाव के अनुसार ही तय किया गया है। इसी पर जो सदस्य निर्वाचित होगा उसका कार्यकाल 6 मार्च 2030 तक जारी रहने वाला है।

इन नेताओं का कार्यकाल होगा समाप्त
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 28 जून को जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनमें मोहम्मद फारूक, डॉ कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम गौस, भीष्म साहनी, संजय मयूख, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, समीर कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह और सम्राट चौधरी शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद 16 नवंबर को विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। अब चुनाव की घोषणा होने के साथ सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है।






