IAS Transfer : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें लिस्ट

Bihar IAS Transfer : बिहार सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। आईएएस कपिल अशोक को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग प्रभारी सचिव बनाया गया है। बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के प्रबंध निदेशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
ias transfer 2025

नए साल से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 30 दिसंबर 2025 को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत, राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 15 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा ) अधिकारियों के तबादले/नई तैनाती के आदेश जारी किए। अधिसूचना के मुताबिक कई अधिकारियों के विभागीय दायित्व और अतिरिक्त प्रभार बदले गए हैं।

बिहार आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची

  • आईएएस विजयलक्ष्मी एन (IAS,1995) , जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही वह सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद, पटना और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी, पटना के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
  • के. सेंथिल कुमार (IAS,1996) को प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थ किया गया है।  सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • पंकज कुमार (IAS,1997) को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
  • संजीव हंस (IAS,1997) को अपर सदस्य, राजस्व परिषद, बिहार, पटना बनाया गया है।
  • नर्मदेश्वर लाल (IAS,1998) को प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
  • विनय कुमार (IAS,1999) प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त हुए हैं।
  • कपिल अशोक (IAS,2011) को प्रभारी सचिव के रूप में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना के दायित्वों का निष्पादन करने का जिम्मा दिया गया है।

इन IAS को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • प्रेम सिंह मीणा (IAS,2000) को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • मनीष कुमार (IAS,2005) को आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • पुडकलकट्टी (IAS,2006) अब सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • महेन्द्र कुमार (IAS,2011) को खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
  • आरिफ अहसन (IAS,2017) को निदेशक, खेल, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • पर्यटन विभाग के मामलों में निलेश रामचंद्र देवरे (IAS,2011) को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया और वे अगले आदेश तक विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर रहेंगे।
  • अमित कुमार पांडेय (IAS,2014) को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में रखा गया है।

BIHAR IAS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews