जहानाबाद में NH-33 और रेलवे ओवरब्रिज पर छिड़ा ‘क्रेडिट वार’! सांसद सुरेंद्र यादव के दावे पर पूर्व सांसद का पलटवार, मचा हड़कंप।

जहानाबाद में NH-33 और रेलवे ओवरब्रिज पर छिड़ा ‘क्रेडिट वार’! सांसद सुरेंद्र यादव के दावे पर पूर्व सांसद का पलटवार, मचा हड़कंप।

जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि उनकी मेहनत से अरवल से बिहार शरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) और राजा बाजार रेलवे ओवरब्रिज जैसी परियोजनाएं धरातल पर उतरने वाली हैं। लेकिन इस बयान ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया। एनडीए नेताओं ने इस दावे को भ्रामक और तथ्यहीन करार देते हुए कड़ा विरोध जताया।


एनडीए का आरोप

एनडीए नेताओं का कहना है कि ये दोनों परियोजनाएं पहले से ही बिहार की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का हिस्सा हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि इन योजनाओं की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तब तैयार हुई थी जब सुरेंद्र यादव सांसद भी नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि संसद में इन मुद्दों को उन्होंने कई बार उठाया और संबंधित मंत्रालयों से पत्राचार किया।


“विपक्ष सिर्फ क्रेडिट लेने में माहिर”

पूर्व सांसद चंद्रवंशी ने कहा, “विपक्षी नेता खुद कुछ नहीं करते, बल्कि दूसरों की मेहनत का श्रेय लेना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों के पीछे वास्तविक मेहनत उन नेताओं और अधिकारियों की है जिन्होंने लंबे समय से इस पर काम किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि राजनीतिक प्रचार से गुमराह न हों।


जनता से अपील

एनडीए नेताओं ने आरोप लगाया कि राजद सांसद सुरेंद्र यादव और तेजस्वी यादव हमेशा सरकारी कार्यों का क्रेडिट हथियाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने जनता से कहा कि असली योगदान करने वालों को पहचाने और तथ्यों के आधार पर निर्णय लें। वहीं, महागठबंधन ने इन आरोपों पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह विवाद चुनावी माहौल को और गरमा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews