Hindi News

‘अब मोकामा का हर कार्यकर्ता अनंत सिंह..’ गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने संभाला मोर्चा, दुलारचंद हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मोकामा के चुनावी प्रचार की कमान संभाल ली है। ललन सिंह ने मोकामा में कई जनसभाओं को संबोधित किया और अनंत सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से NDA की सरकार बनेगी। हम सब नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।
‘अब मोकामा का हर कार्यकर्ता अनंत सिंह..’ गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने संभाला मोर्चा, दुलारचंद हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के बीच मोकामा (Mokama) सीट पर जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड (Dularchand Murder Case) ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। पूर्व विधायक और JDU उम्मीदवार अनंत सिंह (Anant Singh) को पटना सिविल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) उर्फ ललन सिंह ने मोकामा के चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है।

बता दें कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ये सवाल उठा रहा था कि अब मोकामा सीट पर NDA क्या करेगी और कैसे चुनावी प्रचार होगा? इसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को मोकामा भेजा गया। जो अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। ललन सिंह ने मोकामा में कई जनसभाओं को संबोधित किया और अनंत सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।

जल्द ही होगा षड्यंत्र का पर्दाफाश

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में फिर से NDA की सरकार बनेगी। हम सब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। हमने कानून का सम्मान किया है। आज वह (अनंत सिंह) नहीं हैं। जो कुछ भी हुआ है उसमें बड़ी साजिश रची गई है। यह घटना अपने आप नहीं हुई है। इस पूरी वारदात की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही षड्यंत्र का पर्दाफाश हो जाएगा।

बता दें कि मोकामा विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के साथ ललन सिंह ने रोड शो किया। इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि अब मोकामा का हर कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ेगा। जब अनंत बाबू यहां थे तब मेरी जिम्मेदारी कम थी। आज जब वो यहां नहीं हैं तो मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मैंने मोकामा के चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले ली है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह

पुलिस की टीम ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि अनंत सिंह जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews