
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के रुझानों ने इस बार सभी तरह की राजनीतिक पटकथा को उलट-पुलट कर दिया है। NDA प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। तो वहीं महागठबंधन को धराशाई कर दिया है। नतीजों से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, हालांकि उनकी पार्टी की हालत खराब ही नजर आ रही है। वहीं कई प्रमुख सीटों पर भी NDA काफी आगे चल रही है। दिग्गज नेता-अभिनेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। चलिए जानते हैं कि बिहार की प्रमुख सीटों का क्या हाल है?
मोकामा से अनंत सिंह की जीत
बिहार की सबसे चर्चित सीट मोकामा थी जहां जनसुराज समर्थक की हत्या के बाद माहौल गरमा गया था और प्रचार के बीच में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इस सीट पर आरजेडी ने सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया था। शुक्रवार को अनंत सिंह ने बड़े अंतर 28,206 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल कर ली है।
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव की जीत
राघोपुर विधानसभा सीट लालू यादव और उनके परिवार का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से तेजस्वी यादव विधायक हैं। तेजस्वी यादव इस बार भी राघोपुर से मैदान में हैं। तेजस्वी यादव शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे, फिर पीछे हुए लेकिन अब तेजस्वी ने 13,000 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।
छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव का हाल
छपरा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और पार्टी 2010, 2015 और 2020 में जीत दर्ज कर चुकी है। 2025 में बीजेपी ने छोटी कुमारी को मैदान में उतारा है। तो वहीं आरजेडी ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को टिकट दिया था। खेसारी लाल यादव अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए जिसका खामियाजा उनको चुनाव में भुगतना पड़ा। इस समय खेसारी लाल यादव काफी पीछे चल रहे हैं।
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी की जीत
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तारापुर विधानसभा सीट इस बार हॉट सीटों में से एक है। यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का सीधा मुकाबला आरजेडी के अरुण शाह से है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी 1 लाख 22 हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राजद के अरुण कुमार साह को 45,820 वोट से हरा दिया है।
महुआ में तेजप्रताप यादव पीछे
वैशाली की महुआ विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह से ही कभी आगे, कभी पीछे होते-होते तेजप्रताप यादव चौथे नंबर पर खिसक गए। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इस सीट पर कभी आगे, कभी पीछे हो रहे है। फिलहाल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय सिंह ने लीड ले ली है। तेजप्रताप महुआ सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार से भी पीछे चल रहे हैं।
लोकगायिका मैथिली ठाकुर की जीत
बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। उनके विपक्ष में आरजेडी के बिनोद मिश्रा मैदान में थे। मैथिली ठाकुर को चुनावी प्रचार के दौरान काफी बयानों का सामना करना पड़ा था लेकिन फिर भी वे मैदान में जमी रहीं और जीत दर्ज की।
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन के सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि NDA ने राज्य का चौतरफा विकास किया है, और लोगों ने उनके ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन को देखते हुए गठबंधन को भारी बहुमत दिया है।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
