IAS Transfer: सरकार ने एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी 

एक साथ 6 आईएस अफसरों का तबादला हुआ है। नया पदभार सौंपा गया है। सचिव, अपर सचिव, निबंधक समेत पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच बिहार में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक पद 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है।  कई को स्थानंतरित करने के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज्यपाल के आदेश पर 10 सितंबर बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है।

गन्ना विभाग और जल संसाधन विभाग के सचिव बदले गए हैं। बैच 2013 की आईएएस अधिकारी छिरिंग वाई को अगले आदेश तक अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग पटना बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही थी।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार 

गन्ना उद्योग विभाग के सचिव भी बदले गए हैं। इस पद पर कार्यरत बी कार्तिकेय को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक लघु जल संसाधन विभाग के सचिव पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अभी भी सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। साथ ही उन्हें सचिव उद्योग विभाग का एडिशनल चार्ज भी मिला है।

नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग में प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जांच आयुक्त सामान्य  प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रजनीश कुमार सिंह, निबंधक महानिरीक्षक- सह उत्पाद आयुक्त मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक निबंधक, सहयोग समितियां के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपर निदेशक (कार्यक्रम अनुश्रवण) बिहार विकास मिशन पटना का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला (Bihar Transfer News)

अंशुल अग्रवाल निबंधक सहयोग समितियां बिहार को स्थानांतरित करके निबंधक महानिरीक्षक-सह उत्पाद आयुक्त मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग पद पर भेजा गया है। यशपाल मीणा को अगले आदेश तक अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग पर बिहार पटना के पद पर भेजा गया है।  पहले वह अपर सचिव जल संसाधन विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews