लालू यादव की हुई एक और सर्जरी, बेटी मीसा भारती ने दी जानकारी, जानें कैसी है अब उनकी तबीयत

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की शनिवार को दिल्ली के सेंटर फॉर साइट अस्पताल में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) और रेटिना की सफल सर्जरी की गई।
लालू यादव की हुई एक और सर्जरी, बेटी मीसा भारती ने दी जानकारी, जानें कैसी है अब उनकी तबीयत

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की शनिवार को दिल्ली के सेंटर फॉर साइट अस्पताल में मोतियाबिंद और रेटिना की सफल सर्जरी की गई। उनकी हालत में लगातार सुधार है, हॉस्पिटल ने यह जानकारी दी है। सर्जरी से जुड़ी जानकारी उनकी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी।

लालू यादव के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उनकी बड़ी बेटी डॉक्टर मीसा भारती ने कहा कि अत्यंत संतोष के साथ साझा कर रही हूं कि मेरे पिताजी (लालू प्रसाद यादव) की मोतियाबिंद की सर्जरी सेंटर फॉर साइट में डॉक्टर महिपाल सचदेव द्वारा सफलतापूर्वक की गई।

लालू यादव के हो चुके हैं कई बड़े ऑपरेशन

लालू प्रसाद यादव इससे पहले भी कई बड़े ऑपरेशन करवा चुके हैं। 4 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी उन्हें डोनेट की थी। इसके बाद 12 सितंबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में लालू यादव की एंजियोप्लास्टी हुई थी जो पूरी तरह सफल रही। इसके अलावा साल 2014 में लालू यादव की मुंबई में ऐआर्टिक वाल्व बदलने की सर्जरी हुई थी। ये सर्जरी छह घंटे तक चली थी। इसके बाद लालू यादव पहले पीठ में गहरे घाव की वजह से गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उनकी हालात बेहद खराब हो गई थी। इसके बाद 3 अप्रैल 2025 को दिल्ली AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन किया था।

बता दें कि शनिवार को हुई सफल सर्जरी के बाद लालू प्रसाद यादव को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर रहकर रिकवरी करेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें नियमित पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप की सलाह दी है, ताकि हीलिंग और विजन आउटकम्स पर निगरानी रखी जा सके।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews