दुलारचंद हत्याकांड में बड़ा अपडेट, एक्शन में आया चुनाव आयोग, 4 अफसरों का ट्रांसफर और SDPO निलंबित

अब भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने दुलारचंद मर्डर केस में बड़ा एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग ने पटना के ग्रामीण एसपी समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है जबकि बाढ़ के SDPO को स्स्पेंड करने का निर्देश दिया है। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
दुलारचंद हत्याकांड में बड़ा अपडेट, एक्शन में आया चुनाव आयोग, 4 अफसरों का ट्रांसफर और SDPO निलंबित

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में प्रचार के दौरान मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव (Dularchand Yadav) हत्याकांड ने राजनीतिक तूफान ला दिया है। अब भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने इस मर्डर केस में बड़ा एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग ने पटना के ग्रामीण एसपी समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है जबकि बाढ़ के SDPO को स्स्पेंड करने का निर्देश दिया है। वहीं डीजीपी विनय कुमार से कल दोपहर 12 बजे तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है।

SDO चंदन कुमार को हटाया गया

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बाढ़ के SDO सह 178 मोकामा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार (बिहार प्रशासनिक सेवा) को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार फिलहाल पटना नगर निगम के अतिरिक्त नगर आयुक्त हैं।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें गुरुवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान घोसवरी के तारतर गांव निवासी दुलारचंद यादव की गुरुवार को गोली मारने के बाद वाहन से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भदौर थाने में अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुलारचंद के पोते की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक सह जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच पर केस दर्ज किया था।

वहीं हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्ती बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख उम्मीदवारों वीणा देवी, अनंत सिंह और प्रियदर्शी पीयूष को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews