पटना कोचिंग मामले में एंटीसिपेटरी बेल पर हुई सुनवाई, अदालत 10 जुलाई को सुनाएगी फैसला

पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में आज कोर्ट में सुनवाई रखी गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।
Patna

कोचिंग फायरिंग विवाद में आज खान सर की एंटीसिपेटरी बेल पर पटना कोर्ट में सुनवाई रखी गई थी। आज गई सुनवाई का फैसला 10 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। बता दें कि ये मामला 2 जून को मुसल्लहपुर में हुई गोलीबारी का है।

पटना सिविल कोर्ट के जिला जज रूपेश कुमार देव की अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना यह फैसला 10 जुलाई को सुनाएगी।

एंटीसिपेटरी बेल पर हुई सुनवाई

कोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ फैजल खान और उनके तीन साथियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पांडेय की एंटीसिपेटरी बैल पर याचिका लगाई गई थी। इसी के साथ दो गार्डों की जमानत पर भी सुनवाई की गई जो फिलहाल जेल में बंद हैं। इन सभी मामले में शुक्रवार को कोर्ट अपना फैसला देगी।

2 जून को हुआ था बवाल

बता दें कि 2 जून की रात को खान सर के कोचिंग संस्थान के पास गोलीबारी हुई थी। वीडियो के आधार पर कदम कुआं थाना पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दायर की थी। इस मामले में 7 जुलाई को ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद पक्ष की ओर से वकील ने फैजल खान को दी गई जमानत का विरोध किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि क्रिमिनल हिस्ट्री को छुपाया गया है। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख तय की थी। आज सुबह 10:30 बजे से कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई जहां दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews