Hindi News

PM Modi का हमला, बोले- NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
PM Modi ने कहा नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
PM Modi का हमला, बोले- NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से

प्रधानमंत्री मोदी आज एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे उन्होंने सहरसा में एक चुनावी आम सभा को संबोधित किया, प्रधानमंत्री ने कहा बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा में वोट डालेंगे। यहां अनेक साथी हैं, मैं उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं और इस चुनाव में मेरे बहुत सारे बेटे-बेटियां हैं, जो पहली बार वोट डालने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा मैंने जब जीवन में पहली बार वोट डाला था तो मेरे मन में इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए। मेरी लिए ये खुशी की बात रही कि मैं सफल हो गया। अब मैं आपसे भी कहता हूं कि आप जो अपना पहला वोट डालेंगे न, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। आपका वोट NDA की सरकार को मजबूती देने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा बिहार का युवा, बिहार में काम करे, बिहार का नाम करे, ये हमारा संकल्प है। ये काम NDA को दिया आपका एक वोट करने वाला है। बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की इस रफ्तार को हमें मिलकर और तेज करना है। इसलिए – फिर एक बार एनडीए सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार।

बिहार हमेशा से ही नारीशक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हों, देवी भारती हों, विदुषी गार्गी जैसी अनगिनत महिलाएं-माताएं हमारी प्रेरणा हैं। नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

विश्व कप विजेता बेटियों को दी PM Modi ने बधाई 

कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व को जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्वविजेता मिला है। ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। ये विजय खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं है। ये भारत की बेटियों के नए आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ये छोटे-छोटे गांवों से कस्बों से निकली बेटियां हैं। ये हमारे किसान, मेहनत मजदूरी करने वाले निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार की बेटियां हैं।

जीविका दीदी अभियान की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है 

बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में ₹10-10 हजार पहुंच चुके हैं।

ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं

NDA ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन, मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं। RJD हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

RJD और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती

RJD और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था।आज ये सफर 30 किमी से भी कम रह गया गया है। मोदी ने कहा RJD और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती। इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews