बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद ही एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
Tejashwi Yadav

बिहार के भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में अब कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर बिहार सरकार और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले में राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीएम सम्राट चौधरी को बड़े अफसरों ने मामले की पहले ही जानकारी दे दी थी। यह सच है कि मुख्यमंत्री की इजाजत के बिना कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करता। किसी सीनियर नेता ने मैसेज भेजा होगा और सीएम की अनुमति मिलने पर यह एनकाउंटर हुआ। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

डीएसपी की नई पोस्टिंग पर तेजस्वी यादव का तंज

आरजेडी नेता ने भरत तिवारी केस में आरोपी बनाए गए तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को हटाने और उन्हें हफ्ते भर बाद नई पोस्टिंग दिए जाने पर भी तंज कसा। तेजस्वी यादव ने कहा डीएसपी को हटाए जाने की कार्रवाई सिर्फ दिखावटी थी। उन्होंने एक बार फिर यह भी आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता में बैठे लोगों से संरक्षण मिल रहा है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार गंभीर मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। बता दें कि तेजस्वी यादव कई मामलों में राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं।

पुलिस ने किया था भरत तिवारी का एनकाउंटर

17 जून को बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस और भरत तिवारी के बीच हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले भरत तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर एक थानेदार पर पिस्टल तानकर धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर पुलिस ने कहा था कि भरत तिवारी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अगले दिन पुलिस ने उसे घेर लिया, जहां हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से भरत तिवारी की मौत हो गई।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews