
Bihar Election Update
बिहार चुनाव (Bihar Election) में सभी दलों के उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सीधा मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच देखा जा रहा है। NDA की ओर से नीतीश कुमार खुद मैदान में उतर चुके हैं। तो वहीं तेजस्वी यादव भी अपने वादों से जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन की स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। पहले सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में खटपट मची रही तो वहीं एक बाद एक नेता पार्टी को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं।
आज फिर से महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। RJD के अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े करीब 50 नेताओं ने टिकट बंटवारे में उपेक्षा और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। तो दूसरी ओर कुढ़नी सीट से पूर्व विधायक अनिल सहनी ने भी आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
RJD के 50 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
आरजेडी के नेता सीट शेयरिंग को लेकर नाखुद नजर आ रहे हैं। जिस वजह से वे तेजस्वी यादव और पार्टी पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े करीब 50 नेताओं ने टिकट बंटवारे में उपेक्षा और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में प्रदेश महासचिव भोला सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव, प्रधान महासचिव गोपाल लाल देव, जिला महासचिव श्याम सुंदर कामत और प्रदेश सचिव सुशील सहनी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। चुनाव के समय RJD को इतना बड़ा झटका कहीं न कहीं परेशानी में डाल सकता है।
पूर्व राज्यसभा सांसद भी RJD से दिया इस्तीफा
इस बीच, बड़े नेता भी अब पार्टी से दूरियां बनाते नजर आ रहे हैं। कुढ़नी सीट से पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल सहनी ने लालू और तेजस्वी की पार्टी छोड़ दी है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। सहनी ने RJD के शीर्ष नेतृत्व पर अति पिछड़ा के अपमान का आरोप लगाया है।
पूर्व विधायक आशा देवी ने भी छोड़ी पार्टी
बता दें कि अनिल सहनी के अलावा एक और पूर्व विधायक आशा देवी ने आरेजडी से इस्तीफा दे दिया है। आशा देवी भी भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य वरीय नेता मौजूद रहे। चुनाव से पहले महागठबंधन से यूं नेताओं का जाना पार्टी को कहीं न कहीं इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कई नेताओंं ने जाहिर की नाराजगी
महागठबंधन में इस बार नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले RJD नेता मदन साह ने टिकट न मिलने पर लालू यादव के घर के सामने काफी बवाल मचाया था। इतना ही नहीं वे फूट-फूटकर रोने लगे और जमीन पर लेटकर अपना कुर्ता तक फाड़ लिया था और लालू यादव, तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।
महन शाह के अलावा गया की बाराचट्टी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं उषा देवी टिकट कटने के बाद रोती हुई नजर आईं। टिकट नहीं मिलने से आहत उषा देवी सीधे राबड़ी आवास पहुंचीं और फफक-फफककर रोने लगीं।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
