Hindi News

बिहार में NDA धमाकेदार बहुमत हासिल करने जा रहा, उपेंद्र कुशवाहा ने किया दावा

Written by:Saurabh Singh
Published:
कुशवाहा ने महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “अभी पहला चरण ही हुआ है, दूसरा चरण बाकी है।"
बिहार में NDA धमाकेदार बहुमत हासिल करने जा रहा, उपेंद्र कुशवाहा ने किया दावा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार में एनडीए धमाकेदार बहुमत हासिल करने जा रहा है। उन्होंने कहा, “लोगों ने हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा संख्या में एनडीए को वोट दिया है। पूरे बिहार से आ रही रिपोर्ट्स के आधार पर एनडीए प्रचंड बहुमत दर्ज करेगा।”

कुशवाहा ने महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “अभी पहला चरण ही हुआ है, दूसरा चरण बाकी है। तेजस्वी को अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए ऐसा कहना जरूरी हैअगर अभी से निराशा जताएंगे तो कार्यकर्ता टूट जाएंगेलेकिन बिहार के रुझान साफ हैंएनडीए के पक्ष में।”

3 बजे तक पहले चरण में 53.77% मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक पहले चरण में 53.77% मतदान हुआ। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 59.82%, मुजफ्फरपुर में 58.40% और गोपालगंज में 58.17% मतदान दर्ज किया गया। पटना में सबसे कम 48.69% वोट पड़े। राघोपुर में 55.20%, बनकिपुर में सिर्फ 34.80% और मोतिहारी में 55.12% मतदान हुआ।

दूसरे चरण में 11 नवंबर को पड़ेगा वोट

पहले चरण की 121 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। 2020 में एनडीए ने 125 और महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews