IAS Promotion 2025 : इन IAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, 1 जनवरी से प्रभावी, आदेश जारी

बिहार सरकार द्वारा पूर्णिया में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात पार्थ गुप्ता और मोतिहारी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा समेत 5 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है।
IAS Promotion 2025

BIHAR IAS PROMOTION : नए साल से पहले बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को तोहफा मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने 2022 बैच के पांच आईएएस अफसरों को प्रोन्नति प्रदान की है।इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि बीते एक हफ्ते में 70 से ज्यादा सीनियर आईएएस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन 5 आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन

  • पार्थ गुप्ता: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया ।
  • आशीष कुमार: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, पटना ।
  • गौरव कुमार: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण, बेतिया ।
  • काजले वैभव नितिन: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ, नालन्दा ।
  • निशांत सिहारा: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, मोतिहारी ।

वेतन निर्धारण का विकल्प

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय कालमान (संयुक्त सचिव स्तर) में लेवल-11 (वेतनमान रु. 67,700-2,08,700/-) के तहत प्रोन्नति दी गई है । यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी ।अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी द्वारा जारी इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोन्नत पदाधिकारी एफ.आर. 22(1)(ए)(2) के तहत वेतन निर्धारण के लिए एक महीने के भीतर विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं ।

IAS PROMOTION ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews