
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन गए हैं। दर्जनो मंत्रियों के साथ उन्होंने पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भव्य समारोह में NDA ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मंच से जनता को धन्यवाद भी दिया। इस बीच, बिहार में विपक्षी दल RJD के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी नीतीश कुमार के सीएम बनने पर बड़ा बयान दिया है।
नीतीश कुमार के सीएम बनने पर तेजस्वी यादव का बयान
पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD विधायक तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2025
बिहार की नई कैबिनेट का गठन
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बंपर जीत के बाद नई कैबिनेट का गठन गुरुवार को पूरा हो गया है। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में फिलहाल 27 मंत्री रखे गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा विजय सिन्हा को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 24 अन्य नेताओं को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहे। पूरा गांधी मैदान सुरक्षा के विशेष प्रोटोकॉल के तहत कवर किया गया था। शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार के कामकाज की शुरुआत हो गई है।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
