Hindi News

‘बिहार का बुड्ढा लड़का लोफर है..’ RJD ने की नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी, सदन में मचा हंगामा

Written by:Ankita Chourdia
Published:
बिहार विधान परिषद में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर RJD की एक अभद्र टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के लगातार विरोध के बाद सभापति ने मार्शल बुलाकर हंगामा कर रहे सदस्यों को दिन भर के लिए सदन से बाहर निकाल दिया। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद नेता सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
‘बिहार का बुड्ढा लड़का लोफर है..’ RJD ने की नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी, सदन में मचा हंगामा

पटना: बिहार विधान परिषद में मंगलवार को सत्र की कार्यवाही के दौरान अभूतपूर्व हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद की एक सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सभापति के बार-बार अनुरोध के बावजूद जब सदस्य शांत नहीं हुए, तो उन्होंने मार्शल को बुलाकर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को पूरे दिन के लिए सदन से बाहर करने का आदेश दे दिया।

यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व सीएम राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहने से शुरू हुआ था, जिस पर राजद लगातार हमलावर है। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य की आलोचना के बाद पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से सीएम पर निशाना साधा।

RJD ने सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी

विवाद की मुख्य वजह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की गई एक पोस्ट थी। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

“संवैधानिक पद पर बैठ महिलाओं के लिए अश्लील बातें करने वाला बिहार का बुड्ढा लड़का लोफर है।” — RJD (X हैंडल से)

इसी टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तनातनी बढ़ गई, जो अंततः बड़े हंगामे में तब्दील हो गई।

मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में तीखी बहस

जब मार्शल विपक्षी सदस्यों को बाहर निकाल रहे थे, उस समय माहौल और भी गर्म हो गया। मंत्री अशोक चौधरी और राजद विधान पार्षद सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक चौधरी काफी गुस्से में थे और उन्होंने सुनील सिंह से कहा, “तुम क्या हो”। इसके जवाब में सुनील सिंह ने उन्हें “नौटंकीबाज” कह दिया। इस नोकझोंक के कारण सदन में शोर-शराबा और बढ़ गया और मार्शल को बीच-बचाव करना पड़ा। सदन से बाहर निकाले जाने के बाद भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews