रेड ज़ोन वाले इस जिले में 10 नए संक्रमित, 106 पहुंचा आंकड़ा, अबतक 70 स्वस्थ हो लौटे घर

रेड ज़ोन वाले इस जिले में 10 नए संक्रमित, 106 पहुंचा आंकड़ा, अबतक 70 स्वस्थ हो लौटे घर

धार/बड़वानी।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के धार जिले(khargone) में कोरोना वायरस (corona virus)के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। अब धार में 10 नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव (corona positive)आई है ।CHMO आर सी पनिका ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल रविवार देर रात धार में 10 नए मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके साथ ही धार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है। वहीँ अबतक कोरोना से 2 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हलाकि राहत की बात ये है कि अबतक कुल 70 मरीज स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। इस तरह जिले में अब कुल एक्टिव केसो की संख्या 24 रह गयी है।

बता दें कि इससे पहले धार में पॉजिटिव 3 नए केस सामने आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 89 हो गई थी। जो नए 3 मरीज सामने आए थे वो तीनों धरमपुरी के रहने वाले हैं और ही परिवार के थे। इनमें एक 8 साल की बच्ची भी थी, कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने इसकी पुष्टि की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews