सियासी उठापटक के बीच CM HOUSE के सामने धरने पर बैठा ये 13 साल का लड़का

सियासी उठापटक के बीच CM HOUSE के सामने धरने पर बैठा ये 13 साल का लड़का

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में कमलनाथ सरकार के लिए भले ही कुछ भी सही नहीं चल रहा लेकिन इस बीच कमलनाथ सरकार को एक 13 साल के बच्चे का साथ मिला है। लक्ष्य गुप्ता नाम का यह बच्चा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन पर बैठे है। लक्ष्य गुप्ता का कहना है कि वह सीएम कमलनाथ को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और कोई भी शिष्य अपने गुरु को संकट में नहीं देख सकता है इसलिए मैं उनको यह बताने आया हूं कि प्रदेश की पूरी जनता उनको पसंद करती है और उनके साथ है। मध्य प्रदेश की सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है।

बता दें कि लक्ष्य गुप्ता इंदौर के बिल्डर सुनील गुप्ता का बेटा है। लक्ष्य गुप्ता आठवीं कक्षा के छात्र है। हलाकि उनका कहना है कि 22 विधायकों के बागी होने से एमपी सरकार पर जो संकट आया है, उसी को देखते हुए मैं (लक्ष्य गुप्ता) अपने पिता के साथ मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ से मिलने आया हूं और उन्हें यह बताना चाहता हूं की मध्य प्रदेश की पूरी जनता उनके साथ है।वहीं लक्ष्य गुप्ता का यह भी कहना है कि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसलिए वह अभी से इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने बताया की 15 दिसंबर 2018 को सीएम कमलनाथ के सामने व्यापारिक मामले पर अपने स्कूल में एक भाषण प्रस्तुत किया था। लेकिन तब सीएम कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। तभी से लक्ष्य गुप्ता कमलनाथ से काफी प्रभावित हुए थे। इसलिए जब कमलनाथ एमपी के मुख्यमंत्री बने तो लक्ष्य गुप्ता उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होने गए थे। लक्ष्य गुप्ता मुख्यमंत्री से दो या तीन बार मुलाकात भी कर चुके हैं। लक्ष्य गुप्ता का आगे कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जो प्रदेश के विकास के लिए प्लान बना रहे हैं, वह अत्याधिक बेहतर है। यही कारण है कि मैं कमलनाथ सरकार के समर्थन में यहां प्रदर्शन कर रहा हूं और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सीएम कमलनाथ पर जो भी संकट मंडरा रहे हैं वह जल्द से जल्द खत्म हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रदर्शन तब तक नहीं हटेगा जब तक कमलनाथ सरकार के ऊपर से संकट नहीं हटेगा।

अब देखना दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बच्चे पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews