शिवराज के 14 गैर विधायक मंत्रियों को पद से हटाया जाए, कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत

शिवराज के 14 गैर विधायक मंत्रियों को पद से हटाया जाए, कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में उपचुनाव (Byelection) को लेकर जारी जोर आजमाइश के बीच कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर गैर विधायक 14 मंत्रियों को पद से हटाने की मांग की है| सोमवार को कांग्रेस ने इन मंत्रियों के खिलाफ चुनाव आयोग (Election Commission) में शिकायत की है|

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा है कि यह 14 मंत्री अपने मंत्री पद व वर्चस्व का इस्तेमाल कर अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव को प्रभावित कर ,आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए ताकि इनके क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

कांग्रेस का आरोप है कि गैर विधायक मंत्री अपने विधानसभा वाले क्षेत्र में उपचुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अपने विभागों की झूठी घोषणाएं, झूठे शिलान्यास, झूठे भूमि पूजन कर सरकारी मशीनरी और संसाधन का दुरुपयोग कर रहे हैं| वहीं भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों और प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं| इसलिए इन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए ताकि इनके क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

Congress complaint

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews