मध्य प्रदेश में आज आए कोरोना के 1634 नए मामले, संकमितों का आंकड़ा हुआ 203231

मध्य प्रदेश में आज आए कोरोना के 1634 नए मामले, संकमितों का आंकड़ा हुआ 203231

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में शनिवार को 1,634 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) मिले हैं, संक्रमितों की संख्या 2,03231 हो गई है। शनिवार को कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत भी हुई है, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,237 हो गया है। आज 1317 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में 1,85013 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 14,981 मरीज एक्टिव हैं।

इंदौर में शनिवार को 568 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 41090 हो गई है। शनिवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। इंदौर में शनिवार तक कुल 752 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं आज कुल 217 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। इंदौर में अब तक 35,722 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 4,616कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं।

भोपाल में शनिवार को 356 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 31333 हो गई है। भोपाल में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, अब तक राजधानी में 515 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां आज 263 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। जिले भर में अब तक 28071 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 2,747 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews