भोपाल में लॉकडाउन के तीसरे दिन 177 नए केस, CM शिवराज की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

भोपाल में लॉकडाउन के तीसरे दिन 177 नए केस, CM शिवराज की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

भोपाल।
मध्यप्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में हालात गंभीर होते जा रहे है। लॉकडाउन (LockDown) के तीसरे दिन आज सोमावार को फिर 177 पॉजिटिव केस सामने आए है।वही कोरोना संंक्रमित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh)  की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग ने दी है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किसी के भी पॉजिटिव आने पर 7 दिन बाद नया सैंपल लेकर जांच की जाती है, जो अब 5 दिन बाद लिया जाएगा। वे चिरायु अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज जारी है।

जनसंपर्क विभाग के संचालक आशुतोष सिंह ने बताया कि सीएम की यह जांच भी पहले ही दिन की गई थी लेकिन इसकी रिपोर्ट लेट आई है। उनके भर्ती होने के बाद अलग से कोई नमूना नहीं लिया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किसी के भी पॉजिटिव आने पर 7 दिन बाद नया सैंप इधर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री का हाल जाना।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने चिरायु अस्पताल पहुंचकर डायरेक्टर अजय गोयनका के कक्ष से वहां भर्ती सीएम शिवराज जी से फोन पर हालचाल पूछ कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

4 बजे शिवराज की वीसी

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान कानून व्यवस्था और कोरोना की समीक्षा करेंगे। सोमवार शाम 4:00 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 4:15 पर कोरोना की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को वर्चुअल कैबिनेट में भी शामिल होंगे।वही आज शाम को शिवराज 12वी के छात्रों के नाम भी संदेश दे सकते है।

भोपाल में 177 नए केस
भोपाल में लगातार कोरोना पॉजिटिवों के मिलने का सिलसिला जारी है।आज सोमवार को फिर विस्फोट हुआ है। लॉकडाउन के तीसरे दिन आज फिर 177 नए केस सामने आए है। इनमें ऐशबाग थाना के दो एसआई और चार पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए तो वही जीएमसी के 2 डॉक्टर और दो अन्य डॉक्टर भी कोरोना के वायरस से संक्रमित मिले हैं ।इनके अलावा शहर का सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पॉट बना जहांगीराबाद इलाके से आज एक बार फिर 4 नए मरीज चपेट में हैं तो वहीं बैरागढ़ इलाके से एक ही परिवार के 4 सदस्य, चार इमली इलाके से तीन, शाहजहानाबाद, साकेत नगर, कोईफिजा, अरेरा कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, अयोध्या बायपास इलाकों से भी कोरोना के मरीज मिले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews