ग्वालियर पहुंचे रेमडेसिविर इंजेक्शन के 19 बॉक्स, अलग अलग जिलों में भेजे जायेंगे

ग्वालियर पहुंचे रेमडेसिविर इंजेक्शन के 19 बॉक्स, अलग अलग जिलों में भेजे जायेंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की मांग की पूर्ति के लिए आज गुरुवार को नागपुर से 200 बॉक्स इंदौर पहुंचे। इन 200 बॉक्स में 9264 रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection)  हैं इन्हें स्टेट प्लेन और चॉपर से प्रदेश के अलग अलग जिलों में भेजा जा रहा है। ग्वालियर (Gwalior) में भी रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) के 19 बॉक्स पहुँच गए।  महाराजपुरा एयरपोर्ट पर जिले के अधिकारियों ने इन्हें रिसीव किया।

ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, सीएम शिवराज ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

गौरतलब है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection)  की बड़ी खेप गुरुवार सुबह सड़क नागपुर से इंदौर पहुंची। इंदौर से इन्हें स्टेट प्लेन और चॉपर द्वारा अलग अलग जिलों में भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इसकी विस्तृत जानकारी अपने ट्विटर पर दी है। नागपुर से आये 200 बॉक्स में चॉपर के माध्यम से 42 बॉक्स भोपाल, 7 बॉक्स रतलाम और 4 बॉक्स खंडवा पहुंचाया जाएंगे। वहीं  स्टेट प्लेन से 19 बॉक्स ग्वालियर, 18 बॉक्स रीवा, 39 बॉक्स जबलपुर और 14 बॉक्स सागर पहुंचाये गए। 57 रेमडेसिविर बॉक्स इंदौर के लिए रखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर पहुंचे 19 बॉक्स में कुल 912 रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) हैं  इनमें से 9 बॉक्स जिसमें 432 इंजेक्शन है उन्हें ग्वालियर के जीआर मेडिकल कॉलेज में रखा जाएगा और 10 बॉक्स जिनमें 480 रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection)  हैं उन्हें ग्वालियर चम्बल संभाग के अलग अलग जिलों में भेजा जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews