1 से 8वीं क्लास तक के छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, आदेश जारी

school student

भोपाल।
कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते कहर के चलते प्रदेश की शिवराज सरकार ने (madhypradesh Government) ने एक बड़ा निर्णय लिया है। शिवराज सरकार ने शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा पहली से 8वीं स्तर तक विद्यार्थियों को सामान्य कक्षोन्नति (जनरल प्रमोशन) फैसला लिया है है।इसके तहत पहली से आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के पास होंगे। जनरल प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए है।बता दे कि यह दूसरा मौका है जब जनरल प्रमोशन का फैसला लिया गया है। इससे पहले गैसकांड के बाद तत्कालीन सरकार ने इस तरह का फैसला लिया था। प्रदेश में दूसरी बार जनरल प्रमोशन,

दरअसल, कोरोना के बढ़ते कहर के चलते पूरे देश-प्रदेश में लॉक डाउन है।स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद है। ऐसे में कॉपी जांचने और रिजल्ट बनाने का काम भी नहीं हो सकता, जिसके चलते छात्रों का रिजल्ट अटक गया है और उन्हें चिंता सता रही है कि ऐसी स्थिति कब तक रहेगी ।इस कारण सरकार ने इन छात्रों को जनरल प्रमोशन देने का फैसला लिया है। जिसके चलते सरकार ने कोरोना की वजह से प्रदेश में पहली से नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया है।

इधर 10 वीं के छात्रों को भी प्रमोशन पर विचार
इधर, आगामी हालातों को देखते हुए सरकार 10वीं के छात्राें को भी जनरल प्रमोशन देने पर विचार कर रही है। लेकिन, हायर सेकंडरी में ऐसा नहीं किया जाएगा क्योंकि 12वीं के अंकों के आधार पर कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।ऐसे में आने वाले भविष्य में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पहली कक्षा से लेकर 8वी क्लास तक जनरल प्रमोशन
कोरोना के चलते नही हों पा रही थी परीक्षाएं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews