कोरोना से हारे पूर्व मंत्री , अस्पताल में इलाज के दौरान निधन, CM ने जताया दुख

कोरोना से हारे पूर्व मंत्री , अस्पताल में  इलाज के दौरान निधन, CM ने जताया दुख

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का तांडव जारी है, एक तरफ जहां आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है वही दूसरी तरफ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को दो पूर्व मंत्र‍ियों का न‍िधन हो गया। सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद और पूर्व मंत्री अजय भारती (Former cabinet minister Jamuna Prasad and former minister Ajay Bharti) का निधन हो गया । दोनों नेताओं के निधन की खबर से पार्टी में शोक लहर है। सीएम समेत कई बड़े नेताओं ने निधन पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमनार को वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद बोस का लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल कोविड सेंटर में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद 2 सितंबर को भर्ती कराया गया था।जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद संस्थान के ही कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम साढ़े सात बजे के करीब निधन हो गया। बोस के निधन से सपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी गहरा दुख जताया, उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी याद किया।

जमुना प्रसाद बोस को बुंदेलखंड का गांधी भी कहा जाता था। 1974 में सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार विधायक बने। 1978 में रामनरेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 1985 में बांदा से विधायक रहे। 1989 में मुलायम सिंह सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री का भी निधन, चुनाव मे थे दावेदार

वही बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल अध्यक्ष अजय भारती का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। चर्चा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से विधायक पद के दावेदार थे। भारती को सोमवार देर शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।उन्हें तीन दिन पहले उन्हें बुखार आया था तो वह कानपुर चले गए। वहां जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी हॉस्पिटल कानपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। अजय भारती की छवि जनपद के एक ईमानदार राजनेता के रूप में थी। वह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लेलेपुर के मूल निवासी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews