प्रदेश के 20 हजार पथ विक्रेताओं को मिलेगी सौगात, सीएम करेंगे ब्याज मुक्त ऋण का वितरण

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रदेश के 20 हजार पथ विक्रेताओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सोमवार को पथ विक्रेताओं को मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना (Rural Street Vendor Scheme) के अंतर्गत 10-10 हजार रूपए के ब्याज-मुक्त ऋण का वितरण (वर्चुअली) करेंगे। कार्यक्रम मिंटो हॉल में दोपहर 03 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान कुछ जिलों के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे।

यह है योजना
मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में छोटे-छोटे स्ट्रीट वेण्डर्स फल, सब्जी, आइसक्रीम, ब्रेड, बिस्किट, अण्डे, जूते-चप्पल, झाड़ू, साइकिल रिपेयरिंग, बढ़ई, कुम्हार, बुनकर, धोबी, टेलर्स आदि को 10-10 हजार रूपए का ब्याज रहित ऋण उनके कार्य के लिए दिलवाया जाता है। क्रेडिट गारंटी राज्य शासन देता है। स्टाम्प ड्यूटी भी नहीं लगती। कोई भी 18 से 55 वर्ष की आयु का ग्रामीण पथ व्यवसायी इस योजना का लाभ ले सकता है।

अभी तक 40 हजार हितग्राही लाभान्वित
योजना के अंतर्गत आसानी से हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ‘कामगार सेतु पोर्टल’ संचालित किया जा रहा है, जिस पर अभी तक 08 लाख 52 हजार से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है। इनमें से 80 हजार से अधिक हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 40 हजार से अधिक हितग्राहियों को ऋण राशि का वितरण मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गत 24 सितम्बर एवं 12 नवम्बर को वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews