नागदा में 20 साल का युवक काेराेना पाॅजिटिव, प्रशासन में हड़कंप , पूरा क्षेत्र सील

नागदा में 20 साल का युवक काेराेना पाॅजिटिव, प्रशासन में हड़कंप , पूरा क्षेत्र सील

उज्जैन।

भोपाल और इंदौर के बाद अब उज्जैन में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार देर रात नागदा निवासी एक 20 वर्षीय युवक के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से ड्राइवर है और वह इंदौर से 2 अप्रैल को 1 ट्रक में सवार होकर नागदा पहुंचा है।

इसके साथ ही उज्जैन जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वही चार अन्य लोगों की इस संक्रमण में आने से मौत हो चुकी है। नागदा में संक्रमित मरीज के मिलने के बाद  क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। नागदा पहुंचने के बाद 4 अप्रैल को से सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पिता ने उसे जबरन जांच के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में जांच में आराम नहीं मिलने के बाद डॉक्टरों ने उसे उज्जैन रेफर कर दिया। जहां उसके जांच के सैंपल लिए गए। सोमवार देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने नागदा के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है। इससे पहले युवक परिवार के अन्य सदस्य हैं सदस्य सहित दूध एवं सब्जी वाले के संपर्क में आया था। प्रशासन सब्जी वाले की तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews