मप्र उप चुनाव के दौरान 23 करोड़ की संपत्ति जब्त, 1 हजार से ज्यादा लाइसेंस रद्द

Preparation-of-FIR-in-scams-in-Shivraj-Sarkar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा (Vidhansabha) के उप-चुनाव (By-election) के दौरान लगभग 23 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। इसमें नकदी, शराब व अन्य सामग्री शामिल है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहित बुंदस ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में शराब (Alcohol), वाहन, नकदी एवं अन्य सामग्री की कुल 22 करोड़ 97 लाख 8 हजार रुपए की जब्ती की गयी है।

आबकारी विभाग (Excise Department) द्वारा 5 करोड़ 88 लाख तथा पुलिस विभाग (Police Department) द्वारा तीन करोड़ 70 लाख की शराब जब्त की गई है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग (Narcotics Department) द्वारा एक करोड़ 42 लाख के ड्रग्स भी जब्त किए गए हैं। पुलिस (Police) एवं आयकर विभाग द्वारा पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की नकद जब्त हुई है। लैपटॉप, साड़ी, वाहन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई है, जिसका मूल्य पांच करोड़ 74 लाख रुपए है। इसके अलावा कुल 143 किलोग्राम सोना एवं चांदी जब्त किए गए, जिसका मूल्य एक करोड़ से ज्यादा है।

वहीं प्रदेश के 19 जिलों में पुलिस थानों में एक लाख 52 हजार 444 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। साथ ही तीन हजार 645 हथियार जब्त किए गए और एक हजार 190 लायसेंस रद्द किए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews