कुएं में गिरने से 4 मजदूर की मौत, 6 घंटे चले रेस्क्यू operation में नहीं मिली सफलता

कुएं में गिरने से 4 मजदूर की मौत, 6 घंटे चले रेस्क्यू operation में नहीं मिली सफलता

शाजापुर।

मध्यप्रदेश में हो रहे हादसे थम नहीं रहे हैं। आए दिन की न किसी तरह के हादसे की खबर सामने आती रहती है। इसी बीच अब प्रदेश के शाजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ निर्माणाधीन कुएं में गिरने से चार मजदूर की मौत हो गयी है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर कुए से शव निकालने का काम कर रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के बिजनाखेड़ी गांव में कुआं बनाया जा रहा था। जहाँ कुएं की मिट्टी धसने लगी और काम में लगे मजदूर मलबे सहित 70 फ़ीट गहरे कुएं में जा गिरे। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। जहाँ पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँच गया और मजदूरों को निकालने का काम करने लगा कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण काम में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलावा भेजा।

रेस्क्यू टीम के जाने के बाद जेसीबी ओर पोकलेन मशीनों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जहाँ बारिश और अंधेरा होने के कारण परेशानिहोने पर काम रोक दिया गया। बुधवार सुबह जब रेस्क्यू कार्य शुरू हुआ तो मजदूरों की लाश कुए में मिली। रेस्क्यू टीम द्वारा शव निकाला जा रहा है।रेस्क्यू ऑपरेशन 6 घंटे चला।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews