भाई के कोरोना पॉजिटिव के बाद विधायक शेरा सहित 57 की रिपोर्ट निगेटिव

कांग्रेस

बुरहानपुर।शेख रईस।
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया के भाई की रिपोर्ट आने के बाद शैया भैया समेत 57 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।भोपाल से बुरहानपुर तक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहत की सांस ली है।

दरअसल,दो दिन पहले एक साथ 17 लोगो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमे बुरहानपुर विधायक शैरा भैय्या के भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी जिनका इलाज इंदौर में चल रहा है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और स्वास्थ्य विभाग ने कंटेन्मेंट क्षेत्र में लागातर जांच कर सर्वे शुरु कर दिया था।वही बुरहानपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 116 लोगो के सैंपल जांच करने भेजे गए थे जिनमे आज रविवार मिली 57 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है ।इसमें सबसे बड़ा नाम बुरहानपुर के विधायक शैरा भैय्या का है उनकी भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है ।विधायक सहित उनके कुछ परिजनों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उधर 17 लोगो की एक साथ कोविड19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर राजेश कौल ने 3 मई तक बुरहानपुर में कर्फ्यू का लगाने का आदेश जारी किया था, जिसमें सोमवार से ढील बरती जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews