मध्य प्रदेश में आज आये कोरोना के 597 नए केस, दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में आज आये कोरोना के 597 नए केस, दो लोगों की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patients) की संख्या में पहले के मुकाबले कमी आई है| नए कोरोना मरीजों की संख्या पिछले तीन दिन से प्रतिदिन एक हजार के आस पास बनी हुई थी। लेकिन सोमवार को एक बार फिर यह आंकड़ा 500 पास पहुँच गया|

पिछले 24 घंटे में 597 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन (Medical bulletin) के अनुसार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 84 हजार 524 हो गई। आज 2 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3092 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में अब तक स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या 1 लाख 72 हजार 436 हो गई है| नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8 हजार 996 हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews