राजधानी भोपाल में 61 हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

राजधानी भोपाल में 61 हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी में भी हालात बिगड़ते जा रहे है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। अब 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। इससे पहले सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के 7 और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है।इसमें 3 पुलिसकर्मी और उनके परिवार के 3 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इससे पहले 2 पुलिस कर्मियों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।उनके भी परिवार के लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिवस्वास्थ्य विभाग के 9 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव ।इसमें स्वास्थ विभाग की प्रमुख सचिव का पीए भी कोरोना पाजिटिव निकला है। वही रविवार रात को एक साथ में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, वही एक की मौत हो गई थी।इसी के साथ ही अब भोपाल में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 61 हो गई है।

नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंटोनमेंट घोषित किए गए एरिया में जाकर घर-घर स्क्रीनिंग करेंगी। सभी मरीजों के घर के आसपास के एक-एक किलोमीटर के क्षेत्र को निषेध कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग का काम शुरू करेगी। परिवार के लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

रविवार देर रात भोपाल में कोरोना से पहली मौत हो गई है। शहर के इब्राहिमगंज के रहने वाले नरेश खटीक ने रविवार देर रात को 12.30 बजे दम तोड़ दिया। रविवार को ही युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। चार दिन पहले सांस लेने तकलीफ के चलते उन्हें नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews