ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसार रहा corona, खातेगांव में अचानक मिले 7 नए मरीज

ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसार रहा corona, खातेगांव में अचानक मिले 7 नए मरीज

देवास।सोमेश उपाध्याय।

देवास में कोरोना का कहर आज भी जारी रहा। इसका दायरा इतना बढ़ गया कि शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी इसका कहर देखा जा सकता है।इन 3 माह जिले का खातेगांव-कन्नौद क्षेत्र इस महामारी से पूरी तरह सुरक्षित था।परन्तु लाकडाउन खुलते ही इसका असर देखने को मिला।2 दिन पूर्व कन्नौद में मिले 3 संक्रमित मरीजो के बाद आज खातेगांव में 7 नए मरीज सामने आए है।खबर मिलने के बाद से ही लोग ग दहशत में हैं।

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि कोरोना पॉजिटिव मिलने वालो में कुछ प्रवासी मजदूर भी थे जो विगत दिनों दिल्ली से लौटे थे। ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अन्य राज्यों से आए हैं, जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं।आज मिले 8 नए मरीजो के बाद कोरोना संक्रमितो की जिले में कुल संख्या 122 पर पहुँच गई है। अब तक 74 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके है और अब एक्टिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है। जिनका इलाज चल रहा है जबकि जिले में 9 लोग अब तक अपनी जान भी गवाँ चुके है। अब तक लिये गए सैम्पल्स में से 81 की रिपोर्ट आना शेष है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews