DA-प्रमोशन की मांग पर अड़े MP के कर्मचारी संघ, कहा- 3 महीने में डीए नहीं देकर सरकार ने बचाए 1680 करोड़ रुपए

Chhattisgarh Government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में 7th pay commission डीए (DA) प्रमोशन (Promotion) के लिए कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही हैं वहीं राज्य सरकार (shivra government) ने जल्द से जल्द कर्मचारियों की भुगतान की बात कही है। MP के कर्मचारियों की माने तो अगर 1 महीने के अंदर उनके केंद्र समान DA और प्रमोशन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। इसी बीच मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने सरकार द्वारा DA घोषित न करने पर बड़ी बात कही है।

दरअसल मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार सहित कई राज्यों की सरकार ने अपने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 28% महंगाई भत्ता (dearness allowance) प्रदान कर दिया है। वहीं मध्यप्रदेश शासन में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को जुलाई 2019 से 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है। गैस पेट्रोल तेल दाल अनाज सभी चीज महंगी हो रही हैं। इसके बावजूद भी महंगाई का सामना करने के लिए कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा।

तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर कहा है कर्मचारियों को पाई पाई दी जाएगी। लेकिन कर्मचारी पाई पाई के लिए मोहताज हो रहे हैं। कोरोना काल में शासन का सहयोग किया लेकिन जब केंद्र सरकार व अन्य राज्य अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे रहे हैं तो मध्यप्रदेश शासन को भी 16% महंगाई भत्ता अविलंब प्रदान करना चाहिए।

Read More: Bhopal News: अधिकारी पर लगा बेनामी संपत्ति जुटाने का आरोप, EOW ने शुरू की जांच

DA ना मिलने हर महीने हो रहा है इतना नुकसान

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 2480 से 4640.

तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 3120 से 11216.

द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को 8976 से 18080.

प्रथम श्रेणी अधिकारियों को 19696 से 32368.

साथ ही प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा 3 महीने में केंद्र के समान महंगाई भत्ता ना देकर लगभग 1680 करोड़ रुपए बचाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से 16% महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी द्वारा की गई है।

बता दें कि शिवराज सरकार शासकीय कर्मचारियों के डीए में 5% की बढ़ोतरी कर सकती है। दरअसल इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews