MP में बिगड़े हालात, भोपाल में 8 और कोरोना पॉजिटिव

MP में बिगड़े हालात, भोपाल में 8 और कोरोना पॉजिटिव

भोपाल।

अन्य राज्यों की तरह अब मध्यप्रदेश में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। अब भोपाल में 8 और करोना पॉजिटिव मरीज मिले।बताया जा रहाहै कि इनमें छह जमाती भी शामिल है। भोपाल में कुल पॉजिटिव की संख्या 25 पहुंच गई है। आंकड़े सामने आने के बाद प्रशासन और सरकार में हड़कंप मच गया है। फिलहाल उन लोगों की तलाश की जा रही है जो इनके संपर्क में आए थे।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 193 पहुंच गई है, इनमें से 36 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 128 पॉजिटिव मरीज इंदौर में मिले हैं। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के बीच जिलों की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतना शुरू कर दिया गया है।शनिवार को राजधानी में 24 नए संक्रमित मिलने के साथ तीन की मौत हो गई है। इसके बाद शहर के 10 क्षेत्रों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। इससे पहले भी 8 क्षेत्रों को कंटेंटमेंट घोषित किया जा चुका है। वहीं शनिवार को करोन मंडी के एक सब्जी व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से प्रशासन उसके संपर्क में आए हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

वही एक आईएएस के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव और एडिशनल डायरेक्टर भी इससे ग्रसित हो गई है। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही 12 अन्य आईएएस अफसर के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए जिनमें से छह के इस वायरस से संक्रमित होने की संभावना है। वही आईएस के संपर्क में आने वाले 12 से ज्यादा आईएएस अफसरों की जांच में पांच अफसरों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आना एक राहत की बात है। जिसके साथ ही मध्यप्रदेश में संक्रमित की संख्या बढ़कर 185 हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews