MP Weather Alert: मप्र में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार

WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश के एक बार फिर मौसम (MP Weather Update) बिगड़ने के हालात बनते नजर आ रहे है।मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, अगले 48 घंटों में एक साथ सक्रिय चार वेदर सिस्टम (Weather System) एक्टिव होने के आसार है ,जिसके चलते ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश (Rain) के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।वही उत्तर भारत में दाखिल हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मार्च गुरुवार से  तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: नया सिस्टम बदलेगा मप्र का मौसम, बादल छाने के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो  हवा के साथ नमी आने के कारण बुधवार से रीवा, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात भी हो सकती है।11 मार्च के बाद उत्तर भारत में एक के बाद एक कर 3 पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)  के पहुंचने से ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा संभाग सहित प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में बादल छाने के आसार है, वही कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना (Weather Forecast) भी बनी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 11-12 मार्च को जमशेदपुर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) और आज 10 मार्च को झारखंड में आंशिक बादल के साथ बिजली गरजने तथा वज्रपात (Rain and Hail) की संभावना है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार येलो अलर्ट और 12 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश (rainy weather) हो सकती है।

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews