इस जिले में कोरोना का तांडव, डॉक्टर सहित 153 की रिपोर्ट पॉजिटिव

इस जिले में कोरोना का तांडव, डॉक्टर सहित 153 की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां संक्रमण की रफ्तार तेज है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। इसी बीच मंगलवार को रिकॉर्ड 157 नए मरीज मिलने के बाद बुधवार को भी 153 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4822 पहुंच गई है।

दरअसल भोपाल में बुधवार को आनंद नगर में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ चार इमली से एक महिला, 12 नंबर स्टॉप कुशाभाऊ ठाकरे कॉलोनी से 2 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही ओल्ड जेल कंपाउंड परिसर से 1 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि साकेत नगर से दो, गांधी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर सहित अरेरा कॉलोनी से 3 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पुलिस स्टेशन शाहजहानाबाद से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमण की रफ्तार भोपाल के हर एक गली मोहल्ले में तेजी से फैल रही है।

इधर प्रशासन ने राजधानी में संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए अब सप्ताह में 2 दिन लॉकडाउन का निर्णय लिया है। इसी के साथ भोपाल के आधे से ज्यादा संक्रमित इलाके में 5 दिन का टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। जिन इलाकों पर प्रशासन ने सख्ती बरती है उनमें उनमें बागसेवनिया, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, जुमेराती, मारवाड़ी रोड, लखेरापुरा, लोहाबाजार, सराफा बाजार, इमामी गेट,कमला नगर, मंगलवारा, कुम्हारपुरा, खजांची गली, गुर्जरपुरा, सिलावटपुरा, न्यू इतवारा रोड, जुमेराती, चौक जैन मंदिर, शामिल हैं। इन इलाकों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी चीजें प्रतिबंधित रहेगी।

बता दे कि मंगलवार को भोपाल में 157 नए मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 4600 के पार पहुंच गई थी। वहीं अब बुधवार को 153 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के बाद भोपाल का आंकड़ा 4800 के पार पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि आज 54 मरीज कोरोना से ठीक हो अपने घर वापस लौटे हैं। जिसके साथ भोपाल में अब तक कुल 3249 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 143 मरीज इस संक्रमण की वजह से अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। वही जिले के विभिन्न अस्पतालों में कुल 1430 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews