भीषण हादसा: जबलपुर-नागपुर हाईवे पर आपस में भिड़े एक साथ 4 ट्रक, 3 की मौत, कई घायल

भीषण हादसा: जबलपुर-नागपुर हाईवे पर आपस में भिड़े एक साथ 4 ट्रक, 3 की मौत, कई घायल

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर-नागपुर हाइवे(jabalpur nagpur highway)  के एनएच 7(NH 7) पर आज एक साथ चार वाहन आपस मे टकरा गए। जिसमे एक की मौत तो वही 4 लोग घायल हो गए। वही दूसरी घटना इसी हाइवे में चंद दूरी पर हुई। जिसमे बाईक सवार ट्रक से जा भिड़ा जिसमें दो की मौत और एक घायल हो गया।घटना धूमा ओर बरगी थाने की सीमा स्थित एनएचएआई द्वारा बनाई गई फोरलेन(four lane) में घटित हुई है जो कि धीरे-धीरे अब परेशानी का सबब बनती जा रही है।

यह कहना भी लाजमी नहीं है क्योंकि आए दिन एक ही जगह पर एक से एक्सीडेंट होना इत्तेफाक नहीं हो सकता। कहीं ना कहीं एनएचएआई और एलएनटी के दिशाहीन निर्माण कार्य के चलते भी आए दिन धूमा और बरगी थाना की सीमावर्ती इलाके में भीषण हादसे देखने को मिलते रहते हैं।ऐसे ही अलग-अलग दो हादसे आज भी देखने को मिले है जहां लगभग 4 वाहन आपस में भिड़ गए जिसमें तीन की मौत ओर पांच लोग घायल हो गए है। आपको बता दें कि इस भीषण दुर्घटना का शिकार मैं एनएचएआई की आपातकालीन सेवा में लगी 1033 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई धूमा और बरगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews