सेवढा, दतिया, राहुल ठाकुर। मंगलवार को सीधी में हुई बस दुर्घटना के बीच दतिया जिले में भी एक सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक दतिया जिले के सेवढ़ा में थरेट थाने के पास अनियंत्रित होकर कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत होगई वहीँ दुर्घटना में एक महिला व चालक सहित तीन लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि चालक का नियंत्रण कार से हैट गया और कार उछल कर खाई में गिर गई। हादसा दतिया-सेंवढ़ा रोड पर थरेट के पास हुआ है। दुर्घटना में कार में सवार दारूगर की पुलिया निवासी आकाश सोनी की मौत हो गई। गघायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
ये भी पढ़ें
1दतिया कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को हाई कोर्ट का नोटिस, याचिका में निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग
2दतिया पीतांबरा पीठ में VIP प्रवेश को लेकर विवाद, महंत राजकुमार दास से कहासुनी के बाद एक गिरफ्तार
3दतिया में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम कार्रवाई, हटाई अवैध गुमटियां, यहां ठेले वालों को करेंगे शिफ्ट
4दतिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने माधवेंद्र सिंह परिहार, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की घोषणा
