खंडवा कलेक्टर को हटाने विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

खंडवा कलेक्टर को हटाने विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) में कोरोना (Corona) के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अब कलेक्टर को हटाने की मांग उठने लगी है| पंधाना विधानसभा से भाजपा विधायक राम दांगोरे (BJP MLA Ram Dangore) ने खंडवा कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल (Tanvi Sundriyal) को हटाने की मांग की है| विधायक ने मुख्यमंत्री को इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है| पत्र में उन्होंने कोरोना के सम्बंधित आंकड़े छुपाये जाने के आरोप लगाए हैं|

बीजेपी विधायक राम दांगोरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर खंडवा कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल को हटाने की मांग की है| उन्होंने पत्र में लिखा है कि आज खंडवा जिला बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है| खंडवा कलेक्टर द्वारा मृत्यु के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं| ना जाने क्यों खुफिया एजेंसी द्वारा आपको प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया एवं जनमानस की मॉनिटरिंग नहीं भेजी जा रही है | उन्होंने लिखा हमारी विधानसभा में आज एक और कोरोना पॉजिटिव केस आया है| बेहतर कोरोना प्रबंध कौशल के लिए की नए कलेक्टर की आवश्यकता है|

खंडवा की स्थिति पर सीएम नाराज, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की| इस दौरान खंडवा खण्डवा जिले की समीक्षा में बताया गया कि एक संक्रमित कॉलोनी में एक ही दिन में कोरोना के 69 पॉजिटिव प्रकरण आए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि संक्रमित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्य में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि यह देखें कि गैप कहाँ पर है जिससे उसे तुरंत दूर किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों का शत-प्रतिशत सर्वे करवाया जाए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि आज खण्डवा के लिए चिकित्सकों का विशेष दल रवाना किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews