अब ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ आसानी से पहुंच सकेंगे मप्र के लोग, स्पेशल ट्रैन का तोहफा

अब ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ आसानी से पहुंच सकेंगे मप्र के लोग, स्पेशल ट्रैन का तोहफा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of Unity) व उससे जुड़े पर्यटन स्थलों को देखने की चाहत रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लोगों को यहां पहुंचना अब और आसान हो गया। इसके लिए मध्य प्रदेश से सीधे ट्रैन शुरू की गई है| रीवा (Rewa) से गुजरात के केवडिया स्टेशन (Kevadia) के बीच आज से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Special Train) शुरू की गई है| पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे इस ट्रेन को वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाभोई-चंदोद- केवड़िया रेल परियोजना का उद्घाटन कर देश के विभिन्न राज्यों से केवड़िया (गुजरात) के लिए वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर 8 ट्रेनों को रवाना किया। इस अवसर पर रीवा से केवड़िया जाने वाली ट्रेन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा इससे रीवा के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी। आवागमन सुगम होगा और पर्यटन तथा व्यापार के लिए भी नये रास्ते खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा केवड़िया आधुनिक तीर्थ बन गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भारतीय रेल ने पूरे देश को जोड़ा है, जिसमें मध्यप्रदेश भी सम्मिलित है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने लाखों श्रद्धालु और पर्यटक केवड़िया जाते हैं। केवल पर्यटक स्थल नहीं, बल्कि प्रेरणास्थल के नाते केवड़िया का विकास हुआ है। मध्यप्रदेश के लोगों विशेषकर विंध्य के लोगों को केवड़िया जाने का सौभाग्य मिलेगा। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews