आरोपी ने किया पुलिस पर धारदार हथियार से वार, मामला दर्ज

police

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर मे पुलिस(police) पाटीँ पर आरोपी ने धारदार हथियार(weapon) से हमला कर दिया। जिससे महाराजपुर थाने के सब इस्पेक्टर(sub inspector) घायल हो गये। घटना महाराजपुर थाने के गुंदारा गांव की है। जहां पुलिस टीम एक स्थाई बारंटी जगदीश ठाकुर को पकडने गांव गई थी।

तभी स्थाई वारंटी जगदीश ठाकुर हाथ मे फरसा और उसका भाई कट्टा(weapon) लेकर निकल आया। पुलिस(police) टीम से गाली गलौज करने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने सब इस्पेक्टर राजकुमार यादव पर हमला कर दिया और उसके भाई ने कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

पुलिस पर हमले पर सब इस्पेक्टर के साथ गये छह पुलिस कमिँ कट्टे की फायर की आवाज सुन जान बचाने की कोशिश मे लग गये। बाद मे घायल सब इस्पेक्टर को महाराजपुर स्थास्थ्य केन्द्र लाया जाता है। जहां घायल को जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया है।

घायल सब इस्पेक्टर के कान मे और हाथ मे चोटे आई है। पुलिस पाटीँ पर हमले के बाद भारी पुलिस आरोपियों को पकडने गांव गई है। वही पुलिस पाटीँ पर हमले पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews