कांग्रेस में एक्शन जारी, नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले दो और नेताओं पर कार्रवाई

कांग्रेस में एक्शन जारी, नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले दो और नेताओं पर कार्रवाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) के नतीजों के बाद से कांग्रेस (Congress) में लगातार एक्शन जारी है| प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर गाज गिराई जा रही है| आजाद सिंह डबास को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने ब्रजभूषण नाथ को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं स्वदेश शर्मा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद से हटा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने इस संबंध में पत्र जारी कर बताया है कि बीते कुछ दिनों से यह तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त हो रही थी उक्त दोनों पदाधिकारी सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के खिलाफ बयानवाजी कर पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे थे और कांग्रेस संगठन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर पार्टी के विरूद्व कार्य कर रहे थे।

शेखर ने श्री भूषण एवं श्री शर्मा को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि यदि आपके द्वारा भविष्य में पुनः कांग्रेस संगठन को क्षति पहुंचाने वाली बयानबाजी निरंतर जारी रखी तो पार्टी आपके विरूद्व उचित कार्यवाही करेगी।

दरअसल उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त बाद अब कांग्रेसी नेता कमलनाथ से सवाल करते नजर आ रहे। इस मामले में भी बृजभूषण नाथ ने सवाल खड़े किए थे। बृजभूषण नाथ ने कहा था कि आखिर मध्यप्रदेश में कमलनाथ की हार का कारण क्या है। क्या कमलनाथ का मैनेजमेंट फेल था, सर्वे गलत था या नाथ के आसपास के सलाहकार ही गलत थे। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने भी कमलनाथ और उनके सलाहकारों पर सवाल खड़े किए है। स्वदेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजनीति में अपरिपक्व सहयोगी, सलाहकारों अथवा प्रोफेशनल प्रबंधकों से काम नहीं चलता। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर काम करने वाली टीम बनाकर हर स्तर पर नए लीडरशिप तैयार करने की जरूरत है। दोनों ही नेताओं को पदमुक्त कर दिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews