राज्यपाल से पुरस्कृत होंगे एडीजीपी डी.सी. सागर, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होगा सम्मान

adgp dc sagar

MP News : मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी. सी. सागर को पुरस्कृत कर रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यपाल उन्हें पुरस्कार प्रदान करेंगे। बताया गया है कि शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी. सी. सागर को शहडोल संभाग में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करते हुए चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग पुरस्कार दे रहा है।

बता दें कि यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले एडीजीपी डी.सी. सागर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जनता एवं प्रथम बार वोट देने वाले मतदाताओं को अच्छी सहभागिता के लिए, मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक, सोशल, प्रिंट) को सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए, माननीय पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता), पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा), मध्य प्रदेश तथा संभागायुक्त शहडोल को कुशल मार्गदर्शन के लिए, शहडोल रेंज डीआईजी, जिला शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर के कलेक्टूर, सीईओ एवं पुलिस अधीक्षक गणों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय के ऑफिस स्टॉफ (कमाण्डो), केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल, होमगार्ड के सैनिकों और शहडोल ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, अनुविभागीय राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों, थाना प्रभारियों व जिला पुलिस बल को सकारात्मक सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एडीजीपी डी.सी. सागर ने अपने और पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा रचित स्लोगनों जैसे – ”संविधान का हूँ मैं नायक, मेरा वोट बने निर्णायक” आदि से जनता को जागरूक एवं भयमुक्त होकर वोट देने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews