कैबिनेट मंत्री के बंगले पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल बाल बचे

कैबिनेट मंत्री के बंगले पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल बाल बचे

रायपुर।

कोरोना संकटकाल के बीच रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कांग्रेस के एक मंत्री के घर पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि जब बिजली गिरी तब मंत्री अपने बगले पर ही मौजूद थे। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दरअसल मंत्री शिव डहरिया के सरकारी निवास में आकाशीय बिजली गिरी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते सुबह तेज धूप के बाद दोपहर साढ़े 4 बजे अचानक मौसम में जबरदस्त बदलाव हो गया है। आसमान में छाए काले बादलों की वजह से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद मंत्री डहरिया के निवास के गार्डन में बिजली गिरी है, इसके बाद शार्ट सर्किट से पूरे बंगले की लाइट बंद हो गई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के उपर बने चक्रवाती घेरे की वजह से मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश और ओले गिरे। पेंड्रा में ओलावृष्टी से किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews