कमल का ‘नाथ’ पर तीखा प्रहार, सत्ता जाने के बाद सठिया गए कमलनाथ, बताया कुएं का मेंढक

kamal vs kamal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में जीत के लिए एड़ी छोटी का जोर लगा रही भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच जुबानी जंग तीखे हो चली है| नेताओं द्वारा एक दूसरे पर तीखे प्रहार किये जा रहे हैं| इसी क्रम में उज्जैन में कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) पर बड़ा हमला बोला है| उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के बाद कमलनाथ और जीतू पटवारी समेत पूरी कांग्रेस सठिया गई है।

कृषि मंत्री कमल पटेल अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे। यहां मंत्री ने मीडिया से चर्चा में कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे| मंत्री पटेल ने कहा कि सत्ता जाने के बाद कमलनाथ और जीतू पटवारी समेत पूरी कांग्रेस सठिया गई है। कमलनाथ छिंदवाड़ा के कुएं के मेंढक हैं। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बैंड बजाने का काॅलेज, ढोर चराने का ट्रेनिंग सेंटर खोला है। अब सभी कांग्रेसी बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा जाकर बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग लेकर अपनी बेरोजगारी को दूर करें।

कृषि मंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ किसानों के रुपए पर नाग की तरह बैठे थे, उनके बीमे की रकम जमा नहीं की थी, इसलिए किसानों को 2018 के बीमे की राशि नहीं मिल रही थी। शिवराज सरकार ने एक सप्ताह में रुपए जमा कर 30 लाख किसानों के खातों में 3100 करोड़ रुपए डाले। राहुल गांधी ने कहा था कर्ज माफ़ नहीं हुआ तो दस दिन में हटा देंगे, यह काम राहुल गाँधी तो नहीं कर पाए, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह कर दिखाया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews