सिंधिया समर्थक सभी कांग्रेस MLA आज पहुंचेंगे भोपाल, सौपेंगे इस्तीफा

scindi-bhopal-visit-on-11-july-lunch-with-cm-kamalnath-

भोपाल।एक बार फिर मध्यप्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर होने जा रहा है। सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि बंगलुरू स्थित सभी कांग्रेस विधायक 3:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे और फिर विधानसभा पहुंचकर अपना अपना इस्तीफा सौंपेंगे।वे बैंगलुरु से भोपाल के लिए रवाना हो चुके है। ये सभी विधायक सिंधिया समर्थक है और आज अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को देंगे ।

विधायकों के इस्तीफे की खबर से सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। वही कांग्रेस में भी खलबली का माहौल है।विधायकों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से विधानसभा तक कई जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई हैं। मंत्रियों और विधायकों के गनमैन को भी एयरपोर्ट भेजा गया है।

बता दे कि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने बेंगलुरू में डेरा डाले हुए सिंधिया समर्थक विधायकों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उन्हें इस्तीफा भेजा है और अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। बताया गया है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी व महेंद्र सिंह सिसौदिया के अलावा अन्य सात यानी कुल 13 विधायकों को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, लेकिन सभी विधायक आज ही भोपाल पहुंच रहे है और अपना इस्तीफा सौपेंगे।  ऐसे में एक बार फिर मध्यप्रदेश का राजनीतिक भविष्य सवाल खड़े हो गए है कि क्या कमलनाथ सरकार अपने आप को बचा पाएगी या बीजेपी बाजी मार लेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सरकार किसकी बनेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews