
Supriya Shrinet attacked PM Modi : संपत्ति बँटवारे और मंगलसूत्र को लेकर चल रहे हंगामे के बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि इस देश के प्रधानमंत्री ने ना दाम्पत्य के सूत्र की गरिमा रखी और ना मंगलसूत्र का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मोदीजी की बात का सबसे सही जवाब प्रियंका गांधी ने दिया है। इस देश के लिए उनकी माँ का सुहाग क़ुर्बान हुआ और देश के लिए इंदिरा गांधी ने अपने गहने दे दिए, जहां शहीद किसानों की पत्नियों, मणिपुर की महिलाओं और लाखों गरीब महिलाओं के मंगलसूत्र के बारे में क्यों नहीं पूछते हैं।
पीएम मोदी की तुलना ‘वाट्सअप अंकल’ से की
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी भय और आतंक फैला रहे हैं। वे लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी, आपको सिन्दूर और मंगल सूत्र का महत्व तो नहीं पता, लेकिन इस देश के लोग इसका महत्व जानते हैं। मंगलसूत्र दाम्पत्य जीवन का पवित्र और पवित्र प्रतीक है, जो करोड़ों ब्याहताएँ प्रदान करते हैं और सारा जीवन उसे निभाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा मोदीजी आजकल वाट्सअप के अंकल जैसे लगते हैं जो झूठे और अनर्गल मैसेज भेजते रहते हैं। मोदीजी भाजपा के वाट्सअप अंकल नंबर वन है क्योंकि वो मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं। उन्हें मोदी जी को कांग्रेस के मेनिफेस्टो से बड़ी समस्या है। लेकिन..मैं आपको थैंक्यू बोलना चाहूंगी, क्योंकि आपके झूठ और दुष्प्रचार ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को घर-घर तक पहुंचा दिया है। नरेंद्र मोदी जी को हमारे मेनिफेस्टो में जातिगत जनगणना की बात से बड़ा दर्द हो रहा है। आर्थिक और सामाजिक गणना से तकलीफ हो रही है। इसलिए आज मैं नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहती हूं..क्या गरीबों की बात करना गलत है? गरीबों की भलाई से आपको क्या दिक्कत है?
जातिगत जनगणना को लेकर पूछा सवाल
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने इन 10 वर्षों में ‘दो भारत’ बनाए हैं। एक भारत जहां सब्जीवाला महंगाई के कारण रोते हुए कहता है, मेरी गुजर नहीं हो रही। G-20 में गरीबी छिपाने के लिए पर्दा डाल दिया जाता है। जहां छोटी बच्ची कहती है, मेरा रोने का मन होता है लेकिन रो नहीं सकती, नहीं तो छोटे भाई-बहनों का क्या होगा? दूसरा भारत- जहां चकाचौंध है, जो मोदी पर फिदा है, मोदी का वंदन करता है।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी जी, आपने गरीबों का कुछ भला नहीं किया। – आपने गरीबों को कोविड में चिलचिलाती धूप में पैदल चलने को मजबूर किया – कोविड में गरीबों को दवाई और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकाया – गरीबों को हवाई जहाज में बैठने का झूठा सपना दिखाया – मोनोपॉली बनाई और छोटे लघु उद्यम बंद करा दिए – आपने नोटबंदी कर गरीबों को लाइन में खड़ा किया, जहां उनकी मौत हुई – आपने गरीबों के अधिकार छीने।’ इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी से सवाल किया कि वो जातिगत जनगणना के खिलाफ हैं या उसका समर्थन करते हैं? उन्हें इस सवाल का ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब देना पड़ेगा। क्यों आप लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहते? उन्होंने कहा कि बीजेपी मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।
इस देश के प्रधानमंत्री ने न दांपत्य के सूत्र की गरिमा रखी और न मंगलसूत्र का महत्व रखा।
मोदी जी, आपको भले ही सिंदूर और मंगलसूत्र का महत्व नहीं पता, लेकिन इस देश के लोग इसका महत्व बखूबी जानते हैं।
मंगलसूत्र दांपत्य जीवन का पावन और पवित्र प्रतीक है, जो करोड़ों ब्याहताएं पहनती हैं… pic.twitter.com/U6oRPQHRMl
— Congress (@INCIndia) April 24, 2024
नरेंद्र मोदी जी ने इन 10 वर्षों में 'दो भारत' बनाए हैं।
एक भारत- जहां सब्जीवाला महंगाई के कारण रोते हुए कहता है, मेरी गुजर नहीं हो रही।
G-20 में गरीबी छिपाने के लिए पर्दा डाल दिया जाता है।
जहां छोटी बच्ची कहती है, मेरा रोने का मन होता है लेकिन रो नहीं सकती, नहीं तो छोटे… pic.twitter.com/7I3YK3lCs0
— Congress (@INCIndia) April 24, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

