दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप 7.1 की तीव्रता का था, जिसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 6:37 बजे आया। धरती करीब 15 सेकंड तक हिलती रही। वहीं, जलपाईगुड़ी में सुबह 6:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ समय बाद बिहार में भी लोगों ने तेज झटके महसूस किए।

नेपाल में था केंद्र

अभी तक इस भूकंप से किसी नुकसान या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 7.1 तीव्रता का भूकंप बेहद तीव्र श्रेणी में आता है। 2015 में नेपाल के काठमांडू में आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी, जिसमें करीब 9,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने के कारण आता है। हमारी धरती सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। जब ये प्लेट्स टूटती हैं और एक-दूसरे से टकराती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। भूकंप के दौरान लिफ्ट का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। इस समय सीढ़ियों का उपयोग करके नीचे आना चाहिए। भूकंप के दौरान घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में जाना सबसे सुरक्षित माना जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews