‘शिवराज’ ने पलटा “कमलनाथ” का एक और फैसला, सचिव पद पर इन्हें मिली संविदा नियुक्ति

‘शिवराज’ ने पलटा “कमलनाथ” का एक और फैसला, सचिव पद पर इन्हें मिली संविदा नियुक्ति

भोपाल।

मध्य प्रदेश के सियासी गलियों में जहां एक तरफ उप चुनाव का बिगुल बज चुका है। वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार अंदरूनी मसले पर भी हर तरफ से कांग्रेस पर राजनीतिक वार कर रही है। इसी के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा के सचिव पद से रिटायर जज शिशिर चौबे को एक बार फिर से संविदा नियुक्ति दी गई है। दरअसल प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद ही विधानसभा के सचिव पद से रिटायर्ड जस्टिस चौबे की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद 15 महीने के बाद वापस सत्ता में लौटी शिवराज सरकार ने एक बार फिर उन्हें संविदा नियुक्ति देखकर विधानसभा के सचिव पद पर नियुक्त किया है।

15 साल की शिवराज सरकार के सत्ता से जाते ही और कमलनाथ की सरकार में वापसी के बाद शिवराज सरकार द्वारा की गई कई तरह की नियुक्तियों को कमलनाथ ने निरस्त कर दिया था। जिसमें एक मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय का सचिव पद भी शामिल था। वही कमलनाथ सरकार द्वारा संविदा नियुक्ति को निरस्त किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय में सचिव पद अब तक रिक्त था। जिसमें एक बार पुनः शिवराज सरकार के प्रोटेम स्पीकर ने संविदा नियुक्ति दी है। जानकारी के मुताबिक चौबे ने सरकार से अपनी संविदा नियुक्ति के लिए एक बार फिर आवेदन किया था। हालांकि अभी तक नियुक्ति आदेश विधान सभा सचिवालय की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है।

बता दें कि रिटायर जज और लोकायुक्त संगठन के पूर्व विधि सलाहकार शिशिर चौबे की सचिव पद पर नियुक्ति 2018 में हुई थी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के निजी स्टाफ में पदस्थ कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्ति दे दी गई थी। चौबे भी इसमें ही शामिल थे। हालांकि कमलनाथ की सत्ता में वापसी के बाद कांग्रेस ने सचिव पद पर संविदा नियुक्ति को नियम के विरुद्ध माना था और चुनाव आयोग से पत्र लिखकर नियुक्तियां करने की मांग की थी। जिसके बाद सचिवालय में इन नियुक्तियों का विरोध भी किया गया था। और इसी के बाद प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने इन नियुक्तियों को निरस्त करने के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद से विधानसभा सचिवालय में सचिव पद को भरा नहीं गया था। वही जल्दी सचिव के दूसरे पद की भी भरे जाने की संभावना है। दरअसल विधानसभा सचिवालय में सचिव के 2 पद स्वीकृत हैं लेकिन यह दोनों ही पद रिक्त है जिसमें 1 पर चौबे की नियुक्ति के बाद एक पद पर जल्द ही नियुक्ति की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews